हिसार : दक्षिणी बाईपास पर लाइटें लगने से हादसों में आएगी कमी : रणधीर पनिहार
हिसार, 29 नवंबर (हि.स.)। विधायक रणधीर पनिहार ने कहा है कि सडक़ हादसों को
रोकने की दिशा में गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में दक्षिणी बाईपास पर
लाइट लगाने का कार्य किया गया है। इससे वाहन चालकों को सहूलियत मिली है और इससे सडक़
हादसों में भी कमी आएगी।
विधायक रणधीर पनिहार ने शनिवार काे कहा कि अधिकारियों को धुंध के मद्देनजर उन सभी सडक़ों
पर भी जल्द से जल्द व्हाईट मार्किंंग करने की हिदायत दी गई है, जहां अभी तक इस प्रकार
की व्यवस्था नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि दक्षिण बाईपास पर लाइटें न होने के कारण
से वाहन चालकों को दिक्कतें होती थी। अब रात को लाइटें लगने से सडक़ों पर पर्याप्त रोशनी
हो गई है। विधायक ने कहा कि बाईपास अन्य हिस्सों व अन्य मुख्य सडक़ों पर भी लाइट लगाने
के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को हिदायत दे दी गई है। क्षेत्र
में हो रहे इस प्रकार के विकास कार्यों के लिए समाजसेवी योगराज शर्मा के नेतृत्व में
गणमान्य नागरिकों ने विधायक रणधीर पनिहार का धन्यवाद भी किया गया। इस मौके पर भाजपा
नेता जितेंद्र पनिहार, अनिल गोदारा, विनोद, अमित, राजू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद
रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

