हिसार : भाजपा नलवा विधानसभा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : भाजपा नलवा विधानसभा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन


वक्ताओं ने अपने-अपने विषय पर विचार रखकर किया जागरूक

हिसार, 9 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा जिला कार्यालय में नलवा विधानसभा का सक्रिय

कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़

रही जबकि नलवा विधानसभा के संयोजक एवं विधायक रणधीर पनिहार, पार्टी नेता प्रवीन जैन

एवं सरोज सिहाग ने आए हुए सक्रिय कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। सभी ने अपने-अपने

विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

विधायक रणधीर पनिहार ने बुधवार काे आयाेजित इस सम्मेलन में 14 अप्रैल को होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

की रैली के लिए नलवा विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा

कि इस रैली में भारी संख्या में पहुंचना हमारी जिम्मेवारी बनती है। पार्टी संगठन के

निर्देशानुसार सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस रैली में अधिक से अधिक जनता को लाने का

प्रयास करें।

अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष आशा खेदड़ ने प्रधानमंत्री के रूप में श्री

नरेन्द्र मोदी के साथ लगभग 11 वर्षों से विकसित भारत की ओर यात्रा पर अपने विचार रखते

हुए कहा कि हमारा देश आत्मनिर्भरता की ओर देश बढ़ रहा है। यह सब प्रधानमंत्री के मेक

इन इंडिया व मेड इन इंडिया की नीतियों का परिणाम है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी नेता प्रवीण जैन व सरोज सिहाग ने भारतीय

राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन, भाजपा की चुनावी सफलता एवं संगठनात्मक

विस्तार पर विचार रखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन नीतियों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार

करनेे का आह्वान किया।

जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में उपरोक्त के

अलावा जिला महामंत्री संजीव रेवाड़ी, आर्यनगर मंडल अध्यक्ष भूप सिंह खीचड़, स्याहड़वा

मंडल अध्यक्ष बलजीत फोगाट व आजाद नगर मंडल अध्यक्ष सुमन कस्वां, महिला मोर्चा जिला

अध्यक्ष सुनीता रेड्डू, पूर्व पार्षद पिंकी शर्मा, दर्शना देवी व ओमपति सहित नलवा विधानसभा

के सैंकड़ों सक्रिय सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story