सोनीपत: विधायक कादियान ने 122 सफाई कर्मचारियों को बांटे उपहार

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: विधायक कादियान ने 122 सफाई कर्मचारियों को बांटे उपहार


सोनीपत, 09 नवंबर (हि.स.)। दीपावली की खुशियां उन लोगों के साथ बांटने की पहल की गई,

जो त्योहारों पर भी शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभाते है। देवा सोशल डेवलपमेंट

सोसायटी के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में साेमवार काे विधायक देवेंद्र कादियान ने नगरपालिका

और सफाई व्यवस्था से जुड़े करीब 123 कर्मचारियों को दीपावली के उपहार देकर सम्मानित

किया। उपहार पाकर कर्मचारी खुश नजर आए।

सम्मानित होने वालों में नगरपालिका के 77, जेबीएम कंपनी के

33, रोड स्वीपिंग मशीन पर कार्यरत 10 और टॉयलेट की सफाई व्यवस्था संभालने वाले दो कर्मचारी

शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों के योगदान को सराहते हुए उन्हें त्योहार

की खुशियों में शामिल किया गया। विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि दीपावली खुशियां बांटने

का त्योहार है। सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने में अहम भूमिका निभाते

है। त्योहारों के दौरान भी वे ड्यूटी निभाते है, ताकि शहरवासियों को साफ-सुथरा माहौल

मिल सके। ऐसे में उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा करना सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने

कहा कि कर्मचारियों को दिए गए उपहार उनकी मेहनत और समर्पण के प्रति सम्मान का प्रतीक

है। विधायक बनने के बाद से वह हर दीपावली पर सफाई कर्मचारियों के साथ खुशियां बांटते

है और उन्हें उपहार देकर सम्मानित करते आ रहे है।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774545 Articles

Share this story