सोनीपत: विधायक ने पीरगढ़ी में बेटियों को 70 साइकिल बांटी

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: विधायक ने पीरगढ़ी में बेटियों को 70 साइकिल बांटी


सोनीपत: विधायक ने पीरगढ़ी में बेटियों को 70 साइकिल बांटी


सोनीपत, 05 मई (हि.स.)। गन्नौर

क्षेत्र के गांव पीरगढ़ी में बेटियों की पढ़ाई को बढ़ावा देने की पहल के तहत साइकिल

वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक देवेंद्र कादियान ने पूर्व मुख्यमंत्री और

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को नौवीं से बारहवीं

कक्षा तक की करीब 70 छात्राओं को साइकिल दीं। कार्यक्रम में छात्राओं और ग्रामीणों ने

मिठाई बांटकर खुशी जताई।

विधायक

कादियान ने कहा कि पीरगढ़ी की छात्राएं पहले उच्च शिक्षा के लिए बेगा गांव स्थित राजकीय

स्कूल तक करीब डेढ़ से दो किलोमीटर पैदल जाती थीं। इससे समय की बर्बादी और रास्ते की

कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब साइकिल मिलने से छात्राएं समय पर स्कूल पहुंच

सकेंगी और पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे पाएंगी।

उन्होंने बताया कि इसी तरह बिलंदा गढ़ी गांव

की छात्राओं को भी जल्द साइकिल दी जाएंगी। कार्यक्रम

में विधायक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में पारदर्शी शासन व्यवस्था स्थापित

हुई और युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरी मिलने का रास्ता मजबूत हुआ। उन्होंने बताया

कि देवा डेवलपमेंट सोसायटी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष दसवीं और बारहवीं

के मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी, टैब और साइकिल देकर सम्मानित करती है। इसके सकारात्मक

परिणाम सामने आए हैं और गन्नौर क्षेत्र के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन

कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story