सोनीपत : विधायक देवेंद्र ने गढ़ी झंझारा में एक करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत : विधायक देवेंद्र ने गढ़ी झंझारा में एक करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी


सोनीपत, 23 सितंबर (हि.स.)। गन्नौर

के गढ़ी झंझारा गांव में बुधवार को विधायक देवेंद्र कादियान ने करीब एक करोड़ रुपये

के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। गांव की चौपाल में आयोजित

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधायक का फूलमालाओं और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। विधायक

ने कहा कि गांवों में जरूरत के हिसाब से बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता

दी जा रही है।

विधायक

ने 22.23 लाख रुपये की लागत से सामान्य चौपाल और शिवदयाल डेरे से सेवाराम डेरे तक रास्ते

के निर्माण का शिलान्यास किया। इसके अलावा पांच लाख रुपये से राजपूत चौपाल का नवीनीकरण,

आठ-आठ लाख रुपये से जोहड़ की रिटेनिंग दीवार और जनस्वास्थ्य विभाग के ट्यूबवेल की चारदीवारी,

4.50 लाख रुपये से स्कूल के प्रार्थना स्थल पर इंटरलॉकिंग टाइल, छह लाख रुपये से श्मशान

घाट में शेड व बरामदा तथा पांच लाख रुपये से वाल्मीकि चौपाल गली के विकास कार्य का

उद्घाटन किया गया।

गांव

में करीब 40 लाख रुपये की लागत से तैयार 15 गलियों का भी उद्घाटन किया गया। इस दौरान

ग्रामीणों ने विधायक के सामने अपनी समस्याएं रखीं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को

फोन पर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए और रिपोर्ट मांगी।

विधायक

कादियान ने कहा कि गढ़ी झंझारा में करीब 16 गलियों समेत अन्य विकास कार्य पूरे होने

से ग्रामीणों को आवागमन और रोजमर्रा की सुविधाओं में राहत मिलेगी। शिलान्यास किए गए

कार्य भी जल्द पूरे कराने का प्रयास रहेगा। आगे के विकास कार्य स्थानीय लोगों की मांग

और क्षेत्र की जरूरत के अनुसार कराए जाएंगे। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि कमल, सुखबीर

प्रधान, रियासत, संदीप, रमेश नाथ, भीमसैन चांदना, अशोक, सुमित, नदीम सहित ग्रामीण मौजूद

रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story