दिल्ली रैली में जाते समय नूंह विधायक आफताब अहमद की पुलिस से तीखी नोकझोंक

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली रैली में जाते समय नूंह विधायक आफताब अहमद की पुलिस से तीखी नोकझोंक


नूंह, 01 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार काे कांग्रेस की ओर से आयोजित रैली में शामिल होने जा रहे नूंह विधायक आफताब अहमद की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हो गई। विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें रैली स्थल तक जाने से रोक रही है। उनके साथ आ रहे वाहनों को भी दिल्ली जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

विधायक आफताब अहमद ने कहा कि वह कांग्रेस की रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान जा रहे थे, लेकिन रास्ते में पुलिस द्वारा उन्हें रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके साथ कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जो वाहन आ रहे हैं, उन्हें भी आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। इस दौरान विधायक और पुलिस के बीच काफी देर तक तीखी बहस हुई। विधायक ने पुलिस की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए सवाल उठाए। घटना को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा शुरू हो गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मोहानिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770686 Articles

Share this story