पानीपत: परीक्षा में कम अंक आने पर छात्र ने की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत: परीक्षा में कम अंक आने पर छात्र ने की आत्महत्या


पानीपत, 26 अप्रैल (हि.स.)। पानीपत के मांडी गांव में एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा दी थी। पेपर ठीक से न हो पाने से रिजल्ट खराब आया जिस कारण वह मानसिक तनाव में आ गया इसी के चलते नाबालिग ने यह घातक कदम उठाया। गांव मांडी निवासी मृतक छात्र के दादा ओम प्रकाश ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि उसका पोता अक्षय दसवीं कक्षा का छात्र था। उसने हाल ही में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दी थी कम अंक आने से वह दुखी था। शनिवार की शाम को वह घर के ऊपर बने कमरे में मौजूद था, काफी देर तक जब वह नीचे नहीं आया। परिवार के सदस्य ऊपर कमरे में गए तो अक्षय फंदे पर लटका हुआ था।

परिजन उसे तुरंत एनसी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने तुरन्त इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। ओमप्रकाश ने बताया कि परीक्षा सही न होने के कारण कम अंक आने से वह परेशान रहता था। इसी तनाव के कारण उसने फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार को इसराना पुलिस ने दादा की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story