पानीपत: इसराना क्षेत्र से दो लड़कियां लापता

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत: इसराना क्षेत्र से दो लड़कियां लापता


पानीपत, 19 अप्रैल (हि.स.)। पानीपत के इसराना क्षेत्र से दो लड़कियां लापता हो गई हैं। इनमें एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी और दूसरी 20 वर्षीय युवती शामिल है। परिजनों ने काफी तलाश के बाद इसराना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

16 वर्षीय नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना वाले दिन वे और उनके बेटे काम पर गए हुए थे। उनकी बेटी घर पर अकेली थी। शाम को जब वे काम से लौटे, तो घर खाली मिला बेटी घर पर नहीं थी।

उन्होंने आसपास व जान पहचान व रिश्तेदारी में सब जगह काफी पता किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। दूसरी घटना में, 20 वर्षीय युवती की मां ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी छत्तीसगढ़ में एक कंपनी में नौकरी करती है और कुछ दिनों के लिए गांव स्थित घर आई हुई थी। 18 अप्रैल की शाम को वह बाहर घूमने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। जब वह देर शाम तक भी वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी संभावित जगह पर पूछताछ की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। जिसके बाद दोनों ही मामलों में परिजनों ने इसराना थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसराना पुलिस ने आज रविवार को गुमशुदगी के तहत मामले दर्ज कर लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story