यमुनानगर:दस वर्षीय बालिका से यौन शोषण का आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
यमुनानगर:दस वर्षीय बालिका से यौन शोषण का आरोपित गिरफ्तार


यमुनानगर, 24 मई (हि.स.) यमुनानगर के थाना छछरौली पुलिस टीम ने 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉस्को सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रबंधक वेदपाल की जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह छछरौली क्षेत्र में एक दवाई की फैक्ट्री में कार्य करती है। उसके पास दो बेटी व दो बेटे हैं।

बड़ी दस वर्षीय बेटी कक्षा पांच में पढ़ती है। शुक्रवार को बेटी स्कूल में गई तो वहां पर उसकी तबीयत खराब हो गई। सूचना मिलने पर स्कूल गई और बेटी को स्कूल से छछरौली के सरकारी अस्पताल में लेकर आई। यहां डाक्टर ने चेक कर बताया कि बेटी गर्भवती है। बेटी से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि राकेश कुमार ने उसके साथ नवंबर 2025 में फैक्ट्री के क्वार्टर में बहलाकर गलत काम किया।

किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी अक्सर उसकी बेटी के साथ गलत काम करता रहा। इस शिकायत पर पॉस्को सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी सलेमपुर निवासी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया, जिसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Share this story