हिसार में जुटेंगे 16 राज्यों के 200 एनएसएस स्वयंसेवक

WhatsApp Channel Join Now
हिसार में जुटेंगे 16 राज्यों के 200 एनएसएस स्वयंसेवक


राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में सांस्कृतिक आदान-प्रदान के साथ व्यक्तित्व विकास

और समाज सेवा पर रहेगा जोर

हिसार, 20 अक्टूबर (हि.स.)। देश की सांस्कृतिक विविधता को समझने, राष्ट्रीय

एकता की भावना को मजबूत करने और युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य

से गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 22 से 28 अक्टूबर तक

सात दिवसीय राष्ट्रीय एकीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। हरियाणा उच्च शिक्षा परिषद के

सौजन्य से राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के शिविर

में 16 राज्यों के 200 स्वयंसेवक भाग लेंगे। इनमें 100 छात्र और 100 छात्राएं शामिल

होंगी। शिविर का उद्घाटन 22 अक्टूबर को होगा।

यह जानकारी देते हुए मंगलवार काे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार ने मंगलवार काे कहा कि शिविर में हरियाणा के अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान,

गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़

और मिजोरम सहित 16 राज्यों के स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे। विभिन्न राज्यों से आने वाले

युवा अपनी सांस्कृतिक परंपराओं, सामाजिक अनुभवों और विचारों को साझा करेंगे। सात दिनों

तक चलने वाला यह आयोजन युवाओं के बीच आपसी समझ, सहयोग, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को

मजबूत करने का साझा मंच बनेगा। युवा किसी भी राष्ट्र

की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। राष्ट्रीय एकीकरण शिविर जैसे आयोजन युवाओं को विभिन्न

संस्कृतियों और सामाजिक परिवेशों से परिचित कराने के साथ उनमें सहयोग, सहिष्णुता और

राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को समाज के

प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने और सकारात्मक बदलाव में योगदान देने का अवसर प्रदान करती

है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ सामाजिक मूल्यों

और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764025 Articles

Share this story