हिसार : भीम आर्मी ने 24 सूत्रीय मांगों बारे राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : भीम आर्मी ने 24 सूत्रीय मांगों बारे राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन


आरक्षण, बैकलॉग भर्ती, रोजगार, प्रतिनिधित्व और

छात्र हितों से जुड़े मुद्दे उठाए

हिसार सचिवालय के बाहर धरनारत युवाओं की मांगें

भी ज्ञापन में शामिल

हिसार, 24 सितंबर (हि.स.)। भीम आर्मी हिसार की

ओर से सामाजिक न्याय, रोजगार, शिक्षा, आरक्षण और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़ी

24 सूत्रीय मांगों बारे तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

संगठन ने ज्ञापन में एससी, एसटी, ओबीसी, महिलाओं तथा अन्य वंचित वर्गों से जुड़े विभिन्न

मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

भीम आर्मी ने गुरुवार काे साैंपे ज्ञापन में आरक्षण का प्रभावी क्रियान्वयन, आरक्षित

पदों और बैकलॉग की भर्ती, एससी, एसटी व ओबीसी के राजनीतिक एवं प्रशासनिक प्रतिनिधित्व,

ओबीसी जनगणना, न्यायपालिका में प्रतिनिधित्व, क्रीमी लेयर की समीक्षा तथा सरकारी सेवाओं

में पदोन्नति में आरक्षण की मांग शामिल है। इसके अलावा सरकारी योजनाओं और बजट में वंचित

वर्गों की उचित भागीदारी, महिला आरक्षण, स्थानीय निकायों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व,

मेडिकल कॉलेजों में एससी-एसटी विद्यार्थियों के लिए आरक्षण और निजी क्षेत्र में प्रतिनिधित्व

जैसे मुद्दे भी उठाए गए।

ज्ञापन में सरकारी ठेकों एवं खरीद में आरक्षण,

मंडल आयोग की सिफारिशों के क्रियान्वयन, सफाई कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति, समान

काम के लिए समान वेतन और सामाजिक सुरक्षा की मांग भी रखी गई। सीवर व सेप्टिक टैंक की

सफाई में मानवीय प्रवेश रोकने तथा सफाई कर्मचारियों की मृत्यु की स्थिति में मुआवजा

और पुनर्वास की मांग की गई। हिसार लघु सचिवालय के बाहर धरनारत हरियाणा जेनजी

के युवाओं की पांच मांगें भी ज्ञापन में शामिल की गईं। इनमें फ्रीज पदों को अनफ्रीज

करना, भर्ती कैलेंडर जारी करना, भर्ती के नोटिफिकेशन जारी करना और लंबित भर्तियों को

पूरा कराने की मांग प्रमुख रही।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश महासचिव एडवोकेट

संतलाल अंबेडकर, प्रदेश सचिव शेखर रंगा, प्रदेश सलाहकार रिसपाल सिंह, जिला प्रभारी

अमित जाटव, जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव, ग्रामीण जिला अध्यक्ष डॉ. सुदेश, बीएएसएफ जिला

अध्यक्ष दरवेश धानिया, एडवोकेट सुरेंद्र इंदल, एडवोकेट मोनिका निंबल, रमेश बगला, एडवोकेट

सुरेंद्र कुमार मेहरा, अनीस काजल, एडवोकेट संदीप पातलान, एडवोकेट रिंकी, रामभगत लांबा,

मास्टर धर्मवीर, सतीश सुंडावास सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story