हिसार : ट्रेड डील के विरोध में किसानों ने राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : ट्रेड डील के विरोध में किसानों ने राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन


हिसार, 24 जुलाई (हि.स.)। संयुक्त किसान संघर्ष समिति, बालसमंद तहसील की ओर

से नायब तहसीलदार बालसमंद को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें अनेक मांगों

को शामिल किया गया। ज्ञापन देने का नेतृत्व शुक्रवार काे संयुक्त किसान संघर्ष समिति, बालसमन्द तहसील

के संरक्षक जगदीश लौरा, उपाध्यक्ष विजय भाम्भू और कोषाध्यक्ष सतबीर गढ़वाल ने किया।

ज्ञापन में कहा गया कि अमेरिका के साथ भारत द्वारा की जा रही ट्रेड डील का

विरोध करने के लिए, चौधरी चरण सिंह की समाधि स्थल, किसान घाट दिल्ली में किसानों ने

विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था जिसमें शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों

से दिल्ली आ रहे किसानों को रास्ते में रोका गया और अवैध गिरफ्तारियां की गई। साथ ही

किसान घाट पर अनुमति लेकर बनाए गए मंच को तोड़ कर केन्द्र सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाया।

साथ ही छात्रों द्वारा अपनी जायज मांगो को लेकर चलाये जा रहे शान्तिप्रिय आन्दोलन को

सरकार के इशारे पर पुलिस ने क्रूरतापूर्ण तरीके से कूचलने का प्रयास किया।

ज्ञापन देने के मौके पर सयुंक्त किसान संघर्ष समिति के संरक्षक जगदीश लौरा,

उपाध्यक्ष विजय भाम्भू, कोषाध्यक्ष सतबीर गढ़वाल के अलावा सचिव अनिल भादू, पवन लौरा,

राजकुमार लौरा, प्रदीप ढ़ाका, कपूर सिंह आर्य, सुनील नेहरा, प्रहलाद सुन्ड़ावास, करण

सिंह नेहरा, महेन्द्र सिंह लाम्बा, उमेद लौरा, एडवोकेट विक्रम डूडी, विक्रम लौरा सहित

समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story