हिसार : विद्यार्थियों की समस्याओं काे लेकर इनसो ने जाट कॉलेज प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : विद्यार्थियों की समस्याओं काे लेकर इनसो ने जाट कॉलेज प्रशासन को सौंपा ज्ञापन


टूटी बेंचों, क्षतिग्रस्त एमसीबी बॉक्स और जर्जर छत की मरम्मत सहित बुनियादी

सुविधाएं दुरुस्त करने की उठाई मांग

हिसार, 23 अक्टूबर (हि.स.)। शहर के छाजू राम मेमोरियल जाट कॉलेज में विद्यार्थियों

की सुरक्षा, स्वच्छता और बुनियादी शैक्षणिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर इंडियन

नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) की टीम ने कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।

संगठन ने कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध

करवाने की मांग करते हुए विभिन्न समस्याओं का जल्द समाधान करने की अपील की।

ज्ञापन के माध्यम से इनसो ने शुक्रवार काे कक्षाओं में पड़ी टूटी और अनावश्यक बेंचों को

हटाने, क्षतिग्रस्त एमसीबी बॉक्सों की मरम्मत करवाने तथा जर्जर छत को दुरुस्त करवाने

की मांग उठाई। इसके अलावा कक्षाओं में श्यामपट्ट की स्थिति सुधारने और विद्यार्थियों

की सुविधा के लिए कक्षाओं के बाहर उनके नंबर अंकित करवाने की मांग भी की गई। संगठन

का कहना है कि इन समस्याओं के कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान असुविधा का सामना

करना पड़ सकता है। इसलिए कॉलेज प्रशासन को इन मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

इनसो की टीम ने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक शैक्षणिक

वातावरण उपलब्ध करवाना कॉलेज प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। कक्षाओं में बुनियादी

सुविधाओं की उचित व्यवस्था होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिल

सकता है। संगठन ने प्रशासन से मांग की कि ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों पर जल्द कार्रवाई

करते हुए विद्यार्थियों को राहत प्रदान की जाए, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो और किसी

भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765563 Articles

Share this story