हिसार-घग्घर ड्रेन समस्या को लेकर किसानों ने दिया धरना, डीसी को सौंपा ज्ञापन
सिरसा, 05 फ़रवरी (हि.स.)। सिरसा जिले के चोपटा क्षेत्र के करीब 40 गांवों के किसान हिसार घग्गर ड्रेन की समस्या को लेकर गुरुवार काे लघुसचिवालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने घग्गर ड्रेन (सेमनाला) के तटबंधों को मजबूत करने व व्यवस्थित तरीके से पानी निकासी के प्रबंध को लेकर डीसी शांतनु शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
किसान नेता प्रकाश ममेरां के नेतृत्व मेें किसान शहीद भगत सिंह स्टेडियम में एकत्रित हुए और यहां से नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और धरना देकर रोष जताया। किसानों ने बताया कि हिसार घग्गर ड्रेन में एक हजार क्यूसिक से भी ज्यादा पानी आता है। जो पिछले साल डे्रन दूस जगह टूट गई। डे्रन की सफाई न होने के आगे पानी की निकासी नहीं हो पाती। जिसके टूटने से पिछले वर्ष चोपटा क्षेत्र में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ।
किसानों ने प्रशासन मांग की है कि बरसाती सीजन से पहले सेमनाला की सफाई और उसके तटबंद मजबूत किये जाएं और आगे जो पानी साईफन से निकलने की व्यवस्था है, वो घग्गर में पानी आ जाने की वजह से पानी बैक मारता है। इसी वजह से पानी ओवर लो होने के साथ ही आगे पडऩे वाली दो नहरे एसजीसी व शेरा पैरलर में छोड़ा जाता है। जिससे इन नहरों पर पडऩे वाले 50 गांवों की फसल सेम के पानी से तबाह हो जाती है। किसानों ने समाधान के लिए प्रशासन से मांग की कि इसके पानी को सीधा घग्गर में डाला जाए, ताकि इसका स्थाई समाधान हो सके। वहीं किसानों ने समय पर इसकी सफाई और पटड़े मजबूत करने के लिए मांग रखी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

