हिसार में पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
हिसार में पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन


हिसार, 15 जून (हि.स.)। सर्व कर्मचारी संच से संबंधित हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी

मैकेनिकल वर्कर यूनियन की आईबी मैकेनिकल ब्रांच, हिसार के नेतृत्व में कर्मचारियों

ने अपनी लंबित मांगों और समस्याओं के समाधान की मांग पर जल सेवाएं यांत्रिकी मंडल एवं

मिकाड़ के कार्यकारी अभियंता कार्यालयों पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद

कर्मचारियों ने प्रमुख अभियंता के नाम कार्यकारी अभियंताओं के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान विनोद फौजी ने की, जबकि संचालन ब्रांच

सचिव विनोद भाटिया ने किया। कर्मचारियों ने कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, कॉमन

कैडर व्यवस्था समाप्त करने तथा ग्रुप-डी कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देने की मांग

उठाई।

सभा को संबोधित करते हुए विनोद फौजी ने साेमवार काे आरोप लगाया कि सरकार रेशनलाइजेशन के

नाम पर विभागों को कमजोर करने और कर्मचारियों के पदों में कटौती करने की नीति अपना

रही है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित योजना के तहत केवल सिंचाई विभाग में ही 7398 पद

समाप्त किए जाने की तैयारी है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने चेतावनी

दी कि यदि कर्मचारी विरोधी नीतियों पर रोक नहीं लगाई गई और मांगों का समाधान नहीं हुआ

तो प्रदेशभर के कर्मचारी व्यापक आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

यूनियन नेताओं ने संघर्ष को और तेज करने की घोषणा करते हुए बताया कि 4 जुलाई

को सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के कैंप कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। इसके

अलावा 18 जुलाई को लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा के

आवास का घेराव कर कर्मचारियों की मांगों को जोरदार ढंग से उठाया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story