हिसार के गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय व जॉर्डन के शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग की राह खुली

WhatsApp Channel Join Now
हिसार के गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय व जॉर्डन के शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग की राह खुली


अंतरराष्ट्रीय मामलों के अधिष्ठाता प्रो. ओमप्रकाश

सांगवान ने जॉर्डन के राजदूत से की मुलाकात

संयुक्त शोध और विद्यार्थी-शिक्षक आदान-प्रदान

पर हुई चर्चा

हिसार, 13 नवंबर (हि.स.)। हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग के विस्तार

की दिशा में पहल की है। इसी कड़ी में विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय मामलों के अधिष्ठाता

प्रो. ओमप्रकाश सांगवान ने शुक्रवार काे नई दिल्ली में भारत में जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्देलगनी

से मुलाकात कर दोनों देशों के शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा

की।

बैठक में शिक्षा, संस्कृति और प्रौद्योगिकी के

क्षेत्र में आपसी साझेदारी को मजबूत करने पर विचार-विमर्श हुआ। इसके तहत शैक्षणिक आदान-प्रदान,

संयुक्त शोध परियोजनाओं, विद्यार्थियों और शिक्षकों के आदान-प्रदान, सांस्कृतिक विनिमय

कार्यक्रमों तथा तकनीकी सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में इस संवाद को आगे

बढ़ाते हुए निकट भविष्य में ठोस सहयोग समझौतों (एमओयू) और संयुक्त शैक्षणिक एवं शोध

कार्यक्रमों की दिशा में प्रयास करने पर सहमति बनी।

प्रो. सांगवान ने राजदूत को विश्वविद्यालय की

शैक्षणिक उपलब्धियों, शोध कार्यों, अनुसंधान क्षमताओं और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को लेकर

तैयार की गई योजनाओं की जानकारी दी। राजदूत ने विश्वविद्यालय की पहलों की सराहना करते

हुए भारत और जॉर्डन के शैक्षणिक संस्थानों के बीच संबंधों को और मजबूत करने में रुचि

दिखाई। उन्होंने गुजविप्रौवि का दौरा करने और विद्यार्थियों से संवाद करने का निमंत्रण

भी स्वीकार किया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार ने

इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह की उच्चस्तरीय मुलाकातें शिक्षा और अनुसंधान

के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय पहचान मजबूत करने में सहायक होंगी।

कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने भी इस पहल पर प्रसन्नता जताई।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776518 Articles

Share this story