हिसार : विद्युत नगर बैडमिंटन हॉल के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते पदक

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : विद्युत नगर बैडमिंटन हॉल के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते पदक


कार्तिक सिंह ने अंडर-19 एकल में जीता कांस्य,

सिद्धार्थ बेनीवाल और अर्णव बिश्नोई ने दो वर्गों में हासिल किए कांस्य पदक

हिसार, 09 अक्टूबर (हि.स.)। दक्षिण हरियाणा बिजली

वितरण निगम के हिसार स्थित विद्युत नगर बैडमिंटन हॉल में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों

ने सीबीएसई राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश

का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर

अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

हॉल के खिलाड़ी कार्तिक सिंह ने सीबीएसई नेशनल

अंडर-19 व्यक्तिगत एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। इससे पहले कार्तिक सिंह,

शौर्य प्रताप सिंह और युग दहिया की टीम ने सीबीएसई क्लस्टर-16 की अंडर-19 प्रतियोगिता

में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था।

अंडर-17 वर्ग में अर्णव और सिद्धार्थ की जोड़ी

ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद सिद्धार्थ बेनीवाल और

अर्णव बिश्नोई ने सीबीएसई नेशनल में भी शानदार खेल दिखाया। दोनों खिलाड़ियों ने अंडर-17

टीम इवेंट और व्यक्तिगत युगल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किए।

बालिका वर्ग में भाविका और अनिका ने भी शानदार

प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल

किया और सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेकर हिसार का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों

की इस उपलब्धि पर विद्युत नगर बैडमिंटन हॉल के कोच और खेल प्रेमियों ने सभी खिलाड़ियों

को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story