सोनीपत : पदक विजेता खिलाड़ी बढ़ाते राष्ट्र का मान सम्मान: प्रदीप सांगवान
प्रथम कुश्ती में विजय सोनीपत, दूसरी
में सागर रभड़ा, तीसरे मुकाबले में सागर बहादुरगढ़ विजयी रहे
सोनीपत, 26 फ़रवरी (हि.स.)। सोनीपत
के रभड़ा गांव में महंत मिजलिश नाथ की स्मृति में गुरुवार को आयोजित कुश्ती दंगल में
बरोदा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप सांगवान ने बतौर मुख्य अतिथि कहा
कि पदक विजेता खिलाड़ी राष्ट्र का मान सम्मान बढाते हैं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों
को पारितोषिक देकर सम्मानित किया और कहा कि खिलाड़ी राष्ट्र की अस्मिता के प्रतीक होते
हैं। वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का मान सम्मान
बढ़ाते हैं। युवाओं से उन्होंने नशा त्यागकर खेलों में भाग लेने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता
में कई रोमांचक मुकाबले हुए। प्रथम कुश्ती में विजय सोनीपत ने शुभम बहादुरगढ़ को पराजित
किया। दूसरी कुश्ती में सागर रभड़ा ने विकास रोहतक को पटखनी दी। तीसरे स्थान के मुकाबले
में सागर बहादुरगढ़ ने विकास मधुबन को हराया। डेरा का संचालन वर्तमान में महंत चमननाथ
कर रहे हैं।
मुख्य
अतिथि ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार की खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को प्रशिक्षण,
आर्थिक सहायता और सम्मान प्रदान किया जा रहा है। ग्रामीण स्तर पर दंगल जैसी प्रतियोगिताएं
प्रतिभाओं को मंच देती हैं। खेल नीति का उद्देश्य गांव-गांव से प्रतिभा खोजकर उन्हें
राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है, जिससे प्रदेश और देश का गौरव निरंतर बढ़े। इस अवसर
पर धर्मबीर ठेकेदार, डा. राममेहर राठी, सोनू रभड़ा, जगदीश पहलवान आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

