हिसार : पीएम सूर्य घर योजना की धीमी रफ्तार पर एमडी विक्रम सिंह सख्त

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : पीएम सूर्य घर योजना की धीमी रफ्तार पर एमडी विक्रम सिंह सख्त


सेवा संकल्प माह में प्रदर्शन बढ़ाने के निर्देश,

एसई स्तर पर रोजाना मॉनिटरिंग और व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय

हिसार, 01 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री सूर्य

घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति में इस माह आई गिरावट को लेकर दक्षिण हरियाणा बिजली

वितरण निगम (डीएचबीवीएन) एवं उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के प्रबंध

निदेशक विक्रम सिंह ने अधिकारियों को योजना की रफ्तार तत्काल बढ़ाने के सख्त निर्देश

दिए हैं। सेवा संकल्प माह के दौरान योजना के प्रदर्शन में किसी भी स्तर पर कमी को गंभीरता

से लेते हुए अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय होकर ठोस और मापनीय परिणाम सुनिश्चित करने

को कहा गया है।

योजना की प्रगति को लेकर उच्च स्तर पर भी निगरानी

बढ़ाई गई है। आरईसी के चेयरमैन ने भी योजना के प्रदर्शन में इस माह आई गिरावट का विशेष

रूप से उल्लेख किया है। केंद्र सरकार और आरईसी द्वारा योजना की लगातार निगरानी की जा

रही है। ऐसे में निगम स्तर पर लंबित मामलों को तेजी से आगे बढ़ाने और योजना का लाभ

अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ताओं तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।

एमडी विक्रम सिंह ने गुरुवार काे स्पष्ट किया कि योजना की

सफलता केवल आंकड़ों में नहीं, बल्कि पात्र उपभोक्ताओं तक वास्तविक लाभ पहुंचने में

दिखाई देनी चाहिए। आवेदन से लेकर सोलर प्लांट की स्थापना और बिजली कनेक्शन तक प्रत्येक

चरण की नियमित निगरानी की जाए तथा प्रक्रिया में देरी होने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई

की जाए।

एसई, एक्सईएन और एसडीओ की व्यक्तिगत जिम्मेदारी

सभी अधीक्षण अभियंताओं, कार्यकारी अभियंताओं और

उपमंडल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में योजना की प्रगति की व्यक्तिगत रूप से

निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को प्रतिदिन आवेदन, सोलर प्लांट स्थापना,

बिजली कनेक्शन और लाभार्थियों की प्रगति की समीक्षा करने को कहा गया है। अपेक्षित गति

नहीं रखने वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर लंबित मामलों को आगे बढ़ाने के निर्देश

दिए गए हैं।

डीएचबीवीएन के जनसंपर्क अधिकारी संजय चुघ ने बताया

कि एमडी के निर्देशानुसार योजना को गति देने के लिए फील्ड स्तर पर विशेष मॉनिटरिंग

की जा रही है। आवेदन, स्वीकृति, सोलर प्लांट स्थापना और बिजली कनेक्शन की पूरी प्रक्रिया

में बेहतर समन्वय तथा लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने

कहा कि सेवा संकल्प माह के दौरान पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति बढ़ाना निगम की प्राथमिकताओं

में शामिल है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story