सोनीपत में मेयर व विधायक ने 35 लाख रुपये से गलियों का निर्माण शुरू कराया

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत में मेयर व विधायक ने 35 लाख रुपये से गलियों का निर्माण शुरू कराया


सोनीपत में मेयर व विधायक ने 35 लाख रुपये से गलियों का निर्माण शुरू कराया


सोनीपत, 28 नवंबर (हि.स.)। सोनीपत शहर के वार्ड नंबर 14 के चार मरला और आनंद नगर क्षेत्र

में शनिवार काे करीब 35 लाख रुपये की लागत से सीसी की गलियों का निर्माण शुरू हो गया। विधायक

निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने निगम पार्षद किरण राजेंद्र चांदना के साथ नारियल तोड़कर

निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर क्षेत्र के अनेक स्थानीय निवासी भी मौजूद

रहे।

विधायक निखिल मदान ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत

सुविधाएं बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में

प्रदेश सरकार शहरी विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम कर रही है।

चार मरला और आनंद नगर में धर्मपाल डेयरी वाली गली सहित अन्य शाखा गलियों का सीसी निर्माण

होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के निवासियों को लंबे समय से गलियों

की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और

पारदर्शिता का ध्यान रखा जाएगा तथा इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा करवाने का प्रयास

होगा। मेयर राजीव जैन ने कहा कि नगर निगम शहर के सभी वार्डों में

सड़क, गलियों और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहा

है। विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जा रहा है। उनका प्रयास है

कि प्रत्येक वार्ड के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें और सोनीपत को स्वच्छ एवं सुंदर

शहर बनाया जाए। स्थानीय निवासियों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर विधायक,

मेयर और निगम पार्षद का आभार जताया। इस मौके पर राजेंद्र चांदना, ललित, विपिन, इंदर,

शम्मी भोला, संजय मुंजाल, अशोक जौहर और अशोक एलाबादी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784996 Articles

Share this story