सोनीपत: वीरांगनाओं व उत्तराधिकारियों सहित शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
सोनीपत, 15 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता
दिवस समारोह में उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव, विदेश सहयोग और सैनिक
एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने वीरांगनाओं तथा स्वतंत्रता सेनानियों
के उत्तराधिकारियों और शहीदों के परिजनों को विशेष रूप से सम्मानित किया। इनमें शांता
जैन, रामप्यारी, साहबो देवी, विद्या देवी, केसर देवी, रामदेवी, संतोष, रामप्रकाश, प्रेमलता,
शकुंतला देवी, विरेन्द्र कुमार, धर्मवीर पालीवाल, सुरेन्द्र सिंह, जयकिशन पांचाल, मांगेराम,
दयानंद आंतिल, सतप्रकाश शर्मा, पीके अग्रवाल, अमित आर्या, स्नेहलता, इंदूबाला, भगवत
शर्मा, सतबीर सिंह, आजाद सिंह, रणधीर सिंह दहिया, देवदत्त, नरेश, महेन्द्र सिंह,
रामकिशन तथा जोगिन्द्र शामिल रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिन वीर नारियों को सम्मानित
किया गया उनमें कृष्णी देवी, सुदेश देवी, प्रकाशी, सुशीला देवी, निर्मला देवी, कमला,
धनकौर, नाहनी देवी, संतोष देवी तथा संतरा शामिल रहीं।
कैबिनेट
मंत्री राव नरबीर सिंह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट
प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों सहित विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया।
इनमें सामाजिक कार्यकर्ता शवेतांक, खिलाड़ी मिस्टर केशव, मैडिकल ऑफिसर डॉ. दीपक कौशिक,
एलडीएम सुनीता अरोड़ा, बिजली विभाग से एक्सईएन अश्वनी कौशिक, नगर परिषद गोहाना के कार्यकारी
अधिकारी दीपक गोयल, गांव सनपेड़ा स्थित राजकीय स्कूल से प्राध्यापक जितेन्द्र कुमार,
गांव गुहणा स्थित राजकीय विद्यालय से प्राध्यापक प्रदीप कुमार, गांव मलिकपुर राजकीय
विद्यालय से जेबीटी अध्यापक पवन, म्यूजिक अध्यापक मनप्रीत सिंह, लिपिक सुरेन्द्र कुमार,
उपायुक्त कार्यालय से कम्प्यूटर ऑपरेटर इकबाल, सेवादार भतेरी, सिक्योरिटी गार्ड स्व.
गुरदीप सिंह के परिजन, आंगनवाड़ी वर्कर राजवंती, पुलिस विभाग से मुख्य सिपाही धीरज,
मंदीप, संदीप, सिपाही हिमांशु, उप-निरीक्षक रत्तन, सहायक उप-निरीक्षक सुनील, विनोद,
नवदीप, संजय, मुख्य सिपाही गुलशन, सिपाही सुनील, सेक्टर-7 स्थित सीआईए टीम से उप-निरीक्षक
विवेक कुमार, जितेन्द्र व विक्रांत, मुख्य सिपाही अनिल, प्रदीप व अमित तथा आर्थिक अपराध
शाखा से उप-निरीक्षक अमित कुमार शामिल रहे।
मार्च
पास्ट स्पर्धा में प्लाटून कमांडर अभिषेक के नेतृत्व में गृहरक्षी हरियाणा के जवानों
की टुकड़ी ने प्रथम, हरियाणा पुलिस (महिला) की टुकड़ी ने द्वितीय तथा क्रतिका के नेतृत्व
में हिन्दूस्तान गाईड नेवी विंग की टुकड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें कैबिनेट
मंत्री राव नरबीर ङ्क्षसह ने पुरस्कृत किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा
लेने वाली सभी टीमों को भी पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान डा.सुभाष सिसोदिया ने मंच का संचालन कुशलतापूर्वक किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

