सिरसा: शहीद भगत सिंह के जीवन और देशप्रेम से प्रेरणा लें युवा: डीएसपी राजबीर सिंह

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: शहीद भगत सिंह के जीवन और देशप्रेम से प्रेरणा लें युवा: डीएसपी राजबीर सिंह


सिरसा: शहीद भगत सिंह के जीवन और देशप्रेम से प्रेरणा लें युवा: डीएसपी राजबीर सिंह


सिरसा, 27 सितंबर (हि.स.)। डीएसपी राजबीर सिंह ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उन्होंनेने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीद भगत सिंह के जीवन और उनके देशप्रेम से प्रेरणा लें। युवा नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहें और समाजहित के कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लें। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज बनाने में युवाओं की भूमिका अहम है।

डीएसपी रविवार को जिले की डिंग मंडी में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी। डीएसपी ने कहा कि शहीद भगत सिंह की जयंती पर रक्तदान कर किसी जरूरतमंद की मदद करना शहीद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि रक्त की एक-एक बूंद किसी मरीज के लिए बेहद कीमती होती है। जरूरत के समय समय पर रक्त उपलब्ध होने से किसी परिवार को बड़ी राहत मिल सकती है। युवा नशे से दूर रहकर समाजसेवा में आगे आए। जिले के चोपटा में भी शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके त्याग, साहस और देशभक्ति को याद किया। इस दौरान शहीद भगत सिंह के आदर्शों एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन और विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए युवाओं को देश, समाज और गांव के हित में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story