हिसार : दीपावली पर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्च अभियान

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : दीपावली पर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्च अभियान


डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने की जांच, यात्रियों

के सामान की तलाशी लेकर प्लेटफॉर्म व स्टेशन परिसर में रखी नजर

हिसार, 06 नवंबर (हि.स.)। दीपावली पर रेलवे स्टेशन

पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। त्योहार

के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए रेलवे

स्टेशन पर शुक्रवार काे संयुक्त सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। इसमें रेलवे पुलिस (जीआरपी), रेलवे

सुरक्षा बल (आरपीएफ), एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस), डॉग स्क्वॉड, बम डिटेक्शन एंड

डिस्पोजल स्क्वॉड तथा खुफिया विभाग की टीमों ने मिलकर जांच की।

अभियान के दौरान स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले

यात्रियों की जांच की गई। उनके सामान की तलाशी लेने के साथ प्लेटफॉर्म और आसपास के

क्षेत्रों में भी सुरक्षा के लिहाज से सर्च अभियान चलाया गया। डॉग स्क्वॉड की मदद से

संदिग्ध सामान की जांच की गई, जबकि बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड ने भी स्टेशन

परिसर में सुरक्षा जांच की। विभिन्न एजेंसियों के अधिकारी और कर्मचारी इस अभियान में

शामिल रहे।

आरपीएफ की एसआई रीना सिहाग ने बताया कि दीपावली

के अवसर पर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है।

दूसरे शहरों और

राज्यों में आने-जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

रखना जरूरी है। इसी उद्देश्य से विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीमों ने विशेष

चेकिंग अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि त्योहार के दौरान स्टेशन पर किसी भी तरह

की संदिग्ध गतिविधि को रोकने और यात्रियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाने के लिए

विशेष प्रबंध किए गए हैं। सभी विभागों की टीमें आपसी तालमेल से काम कर रही हैं और सुरक्षा

जांच का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773520 Articles

Share this story