हिसार : हिस्ट्रीशीटर मनदीप भगाना गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : हिस्ट्रीशीटर मनदीप भगाना गिरफ्तार


हिसार, 30 जून (हि.स.)। शहर की 12 क्वार्टर पुलिस चौकी पुलिस टीम ने लगभग डेढ़

साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर मनदीप भगाना को गिरफ्तार

कर लिया है। आरोपी पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित दो दर्जन से

अधिक संगीन मामले दर्ज हैं।

चौकी प्रभारी एएसआई राकेश कुमार ने मंगलवार काे बताया कि उनकी टीम गश्त पर थी। इसी दौरान

पुलिस को सूचना मिली कि मोस्ट वांटेड हिस्ट्रीशीटर मनदीप भगाना इस वक्त सेक्टर 1-4

के इलाके में घूम रहा है। सूचना मिलते ही एएसआई राकेश कुमार ने योजनाबद्ध तरीके से

घेराबंदी करके आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया।

मनदीप पर लूट, डकैती, हत्या

का प्रयास, चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं। वह पिछले डेढ़ साल से गिरफ्तारी

से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान यह पता

लगाया जाएगा कि डेढ़ साल की फरारी के दौरान उसे किन-किन लोगों ने शरण दी और आर्थिक

मदद पहुंचाई। इसके अलावा उसके अन्य साथियों और वारदातों के बारे में भी सुराग जुटाए

जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story