सिरसा: कारोबारी ने राजस्थान कैनाल में लगाई छलांग

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: कारोबारी ने राजस्थान कैनाल में लगाई छलांग


सिरसा, 18 मई (हि.स.)। जिले के गांव अबूबशहर के निकट राजस्थान कैनाल में एक कारोबारी ने छलांग लगा दी है। पुलिस गोताखोरों की मदद से नहर में उसकी तलाश कर रही है। सोमवार को घटना के 24 घंटे के बाद भी गोताखोरों को कोई सफलता नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि कारोबारी विनोद ग्रोवर के बेटे की आगामी 24 मई को शादी होनी तय थी, लेकिन शादी से पहले परिवार में एक युवती को लेकर विवाद चल रहा है और विनोद मानसिक परेशानी व तनाव में थे।

विनोद ग्रोवर डबवाली में दूध की डेयरी व करियाणा की दुकान चलाते थे। रविवार दोपहर को वह बस से अबूबशहर नहर की पटरी पर पहुंचे। नहर पर पहुंचने के बाद विनोद ने फतेहाबाद निवासी अपने भांजे को फोन किया और कुछ बाचतीत के बाद नहर में छलांग लगा दी। नहर की पटरी पर ही विनोद के चप्पल, फोन व जेब में रखे पैसे मिले हैं। भांजे ने तत्काल घटना से ननिहाल पक्ष के लोगों को इसकी सूचना दी। जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी गई। गोताखोर नहर में विनोद की तलाश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि विनोद के बेटे की शादी आगामी 24 मई को होनी तय हुई थी। बताया जा रहा है कि एक युवती को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था, जिसके चलते विनोद ग्रोवर तनाव में थे। विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई हल नहीं निकला।

उल्लेखनीय है कि विनोद के भाई ने भी करीब डेढ़ साल पहले इसी नहर में मानसिक परेशानी के चलते छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब विनोद के इस कदम से परिवार सदमे में है। फिलहाल गोताखोर विनोद की तलाश में जुटे हुए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story