सिरसा में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

WhatsApp Channel Join Now


सिरसा, 16 जून (हि.स.)। जिले के गांव चौटाला में हुए सड़क हादसे में मंगलवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव चौटाला निवासी ठेकेदार प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। शव का डबवाली के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक प्रदीप कुमार के भाई मनीर ने बताया कि उसका भाई बाइक पर सवार होकर निकटवर्ती राजस्थान के गांव संगरिया से लौट रहा था। गांव चौटाला के पेट्रोल पंप के समीप एक मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें प्रदीप कुमार को गंभीर चोटों आईं। राहगीरों ने घायल प्रदीप को चौटाला के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक प्रदीप के भाई मनीर की शिकायत पर बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डबवाली के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story