हिसार : स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने दिल्ली से पकड़ा

आरोपी

हिसार, 23 मई (हि.स.)। पुलिस की आर्थिक अपराध

शाखा ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले एक

आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दिल्ली के नांगलोई निवासी

नितिन के रूप में हुई है।

जांच अधिकारी उप निरीक्षक वेदपाल ने शनिवार काे बताया कि

इस संबंध में सिवानी खंड के गांव गुरेरा निवासी अशोक ने शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार

नांगलोई निवासी नितिन के साथ उसकी जान पहचान थी।

नितिन ने अशोक को झांसा दिया था कि

उसकी स्वास्थ्य विभाग में ऊंची जान-पहचान है और वह युवाओं को सरकारी नौकरी लगवा सकता

है। नितिन के इस झांसे में आकर अशोक ने एक मध्यस्थ के रूप में काम करना शुरू कर दिया।

अशोक ने मोटे कमीशन के लालच में आकर अपने आसपास के ग्रामीणों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों

से मोटी रकम वसूल की और नौकरी लगवाने के नाम पर वह सारे पैसे नितिन को सौंप दिए। मामले की गहनता से जांच करते हुए पुलिस टीम ने

आखिरकार इस पूरे फर्जीवाड़े के मुख्य मास्टरमाइंड नितिन को दिल्ली के नांगलोई से धर

दबोचा। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story