हिसार: बरवाला-अग्रोहा रोड पर वाहनाें की टक्कर में महिला-पुरुष की मौत, तीन गंभीर

WhatsApp Channel Join Now
हिसार: बरवाला-अग्रोहा रोड पर वाहनाें की टक्कर में महिला-पुरुष की मौत, तीन गंभीर


बालक चोपटा के पास ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली

में जा घुसी ऑल्टो कार के उड़े परखच्चे

सभी पांच लोग भिवानी के बड़वा गांव के बताए जा

रहे

हिसार, 21 अगस्त (हि.स.)। जिले के बरवाला-अग्रोहा

रोड पर बालक चोपटा के पास हुए दर्दनाक हादसे में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई।

ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और ऑल्टो कार के बीच हुई भीषण टक्कर में कार सवार एक

महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो

गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद ऑल्टो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और

मौके पर चीख-पुकार मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर ईंटों

से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अग्रोहा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही ऑल्टो

कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर

इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह

घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि ऑल्टो कार में कुल पांच लोग

सवार थे, जो भिवानी जिले के सिवानी क्षेत्र के गांव बड़वा के रहने वाले बताए जा रहे

हैं। हादसे में कार सवार एक महिला और एक पुरुष को गंभीर चोटें आईं। दोनों ने घटनास्थल

पर ही दम तोड़ दिया। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके

पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर

निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही बरवाला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों

को तत्काल उपचार के लिए महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा भिजवाया, जहां उनका

उपचार चल रहा है। दोनों मृतकों के शव भी अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले

जाए गए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। हादसे की सूचना मृतकों

और घायलों के परिजनों को दे दी गई है।

बरवाला पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे

से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। इस दर्दनाक

हादसे के बाद गांव बड़वा में भी मातम का माहौल है। एक ही कार में सवार पांच लोगों के

साथ हुए हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story