हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थी की हुई प्लेसमेंट

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थी की हुई प्लेसमेंट


हिसार, 29 नवंबर (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से प्रतिष्ठित कंपनी रिपोजिटरी टेक्नोलॉजीज

प्राइवेट लिमिटेड के ऑन-कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस

एंड इंजीनियरिंग विभाग के तीन विद्यार्थियों का चयन हुआ है।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने शनिवार काे चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनकी

इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रम

और अत्याधुनिक सुविधाएं विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु

आवश्यक कौशल प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि रिपोजिटरी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड

जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में लगातार चयन होना विश्वविद्यालय की बढ़ती शैक्षणिक एवं

व्यावसायिक प्रतिष्ठा का प्रमाण है। कुलसचिव डा. विजय कुमार ने भी चयनित विद्यार्थियों

को बधाई दी और उनके परिश्रम और समर्पण की सराहना की।

प्लेसमेंट प्रक्रिया के अंतर्गत पीडीयूसीआईसी लैब में कोडिंग परीक्षा का आयोजन

किया गया। इसके उपरांत कंपनी परिसर में तकनीकी

एवं एचआर साक्षात्कार संपन्न हुए। प्लेसमेंट निदेशक डा. प्रताप सिंह ने बताया कि प्लेसमेंट

ड्राइव में बीटेक ईसीई, सीएसई, आईटी व एआईएमएल के 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने

कंपनी की एचआर सुश्री अंजली गर्ग तथा सीटीओ श्री नितिन गोयल का विश्वविद्यालय के साथ

सहयोग के लिए धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग

के अध्यक्ष प्रो. ओपी सांगवान तथा विभागीय ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट समन्वयकों के योगदान

की भी सराहना की।

सहायक निदेशक प्लेसमेंट डा. आदित्य वीर सिंह ने बताया कि बीटेक सीएसई-एआईएमएल

की महिमा व कृष तथा बीटेक आईटी के जयंक का चयन सॉफ्टवेयर डेवलपर के रूप में हुआ है।

उन्होंने कहा कि प्लेसमेंट ड्राइव का समन्वयन महिमा ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story