नूंह पुलिस ने किया अजहरुद्दीन हत्याकांड का मुख्य आरोपी, चार दिन के रिमांड पर

WhatsApp Channel Join Now
नूंह पुलिस ने किया अजहरुद्दीन हत्याकांड का मुख्य आरोपी, चार दिन के रिमांड पर


नूंह, 20 अगस्त (हि.स.)। नूंह जिले के पुन्हाना सदर थाना क्षेत्र के गांव लहरवाड़ी में बीती 18 अगस्त को हुए अजहरुद्दीन हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद कैश निवासी लहरवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि 18 अगस्त को लहरवाड़ी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद गोलीबारी हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान मोहम्मद कैश ने अजहरुद्दीन के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने करीब 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 अगस्त को मुख्य आरोपी मोहम्मद कैश को गिरफ्तार कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे पुन्हाना अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस को चार दिन का रिमांड मिला। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में शामिल अन्य आरोपियों और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार के संबंध में पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मोहानिया

Share this story