काला अंब में हरियाणा व महाराष्ट्र बनाएंगे युद्ध स्मारक

WhatsApp Channel Join Now

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से मुलाकात

चंडीगढ़, 24 अगस्त (हि.स.)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने मुंबई दौरे के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच कई अहम और समसामयिक मुद्दों पर सार्थक बातचीत हुई। बैठक में काला अंब में तीसरे पानीपत युद्ध के शौर्य स्मारक के निर्माण को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। लगभग 16 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस शौर्य स्मारक को लेकर हरियाणा और महाराष्ट्र सरकार सक्रिय भागीदारी के साथ कार्य कर रही हैं।

दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने और भावी पीढिय़ों तक वीरता एवं शौर्य की गाथा पहुंचाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर भी विचार-विमर्श किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story