जींद : गोल्ड गर्ल नीरू ढांडा पहुंची जींद, हुआ भव्य स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
जींद : गोल्ड गर्ल नीरू ढांडा पहुंची जींद, हुआ भव्य स्वागत


जींद : गोल्ड गर्ल नीरू ढांडा पहुंची जींद, हुआ भव्य स्वागत


जींद, 14 अक्टूबर (हि.स.)। गांव संगतपुरा की बेटी एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन कर जींद , देश और प्रदेश में नाम रोशन करने वाली गोल्डन गर्ल नीरू ढांडा बुधवार को जींद पहुंची। जींद पहुंचने पर ढोल, नगाड़ों की गूंज और उत्साह के बीच नीरू ढांडा का भव्य अभिनंदन किया गया। नीरू ढांडा ने सबसे पहले जयंती देवी मंदिर में मां जयंती के दर्शन किए और आर्शीवाद लिया।

इसके बाद उन्हें जींद के ऐतिहासिक जयंती देवी मंदिर से ट्रैक्टरों व वाहनों के काफिले के साथ उनके पैतृक गांव संगतपुरा तक ले जाया जाएगा।

इस दौरान रास्ते में जगह-जगह उनका भव्य स्वागत होगा। नीरू ढांढा के स्वागत समारोह में हरियाणा सरकार के कैबिनेट एवं शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा सहित अन्य गणमान्य लोग पहुंचे।

नीरू ढांडा के स्वागत कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए ग्रामीणों और आयोजनकर्ताओं द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थी। गोल्डन गर्ल नीरू ढांडा के सम्मान में संगतपुरा गांव के स्टेडियम में विशेष समारोह आयोजित किया गया। यहां पांच से 10 हजार लोगों के बैठने और खाने की व्यवस्था की गई।

गोल्डन गर्ल नीरू ढांडा ने मां जयंती देवी मंदिर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2047 का विकसित राष्ट्र के लक्ष्य में उन्होंने अपना छोटा सा योगदान दिया है। लड़कियां खेलों में आगे आएं, इससे ज्यादा उन्हें और क्या खुशी हो सकती है। अभी गांव से एक नीरू निकली है और आगे और भी कई नीरू निकलेंगी। सरकार को भी लड़कियों को खेलों और शिक्षा में बढावा देना चाहिए। 48 साल बाद उनकी फिल्ड में गोल्ड आया है और वो बहुत सौभाग्यशाली हैं। नीरू ढांडा ने कहा कि वो सौभाग्यशाली हैं और आज नवरात्र के दिन वो जींद पहुंची और मां जयंती के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। उनकी जीत में पूरे गांव, परिजनों, आसपास के लोगों का पूरा सहयोग रहा है। उनसे पहले भी गांव से दो-तीन खिलाड़ी बहुत अच्छे रहे हैं। सरपंच सुनील ढांडा भी खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हैं। नीरू ढांडा ने कहा कि खिलाड़ी को रूकावटों से पीछे नही हटना चाहिए बल्कि उनको दूर कर आगे बढऩा चाहिए। अगर रूकावटें नही आएंगी तो खिलाड़ी आगे नही बढ़ पाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760503 Articles

Share this story