फतेहाबाद: शादी का झांसा देकर विवाहिता से बनाए सम्बंध, फिर शादी से किया इंकार

फतेहाबाद: शादी का झांसा देकर विवाहिता से बनाए सम्बंध, फिर शादी से किया इंकार
WhatsApp Channel Join Now
फतेहाबाद: शादी का झांसा देकर विवाहिता से बनाए सम्बंध, फिर शादी से किया इंकार


फतेहाबाद, 9जून (हि.स.)। शहर में एक विवाहिता ने युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ सम्बंध बनाने और बाद में शादी से मुकरने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस बारे पीडि़त महिला की शिकायत पर रविवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में जवाहर चौक निवासी एक महिला ने कहा है कि उसकी शादी 2018 में हुई थी। 2019 में वे आरके कालोनी में रामकिशन के घर किराये पर रहने लगे। रामकिशन का लडक़ा दिनेश किसी न किसी बहाने से उनके पास आता रहता था। जब उसका पति काम के लिए बाहर जाता तो दिनेश पीछे से उसके घर आता और जबरदस्ती उसके साथ सम्बंध बनाता। इस बारे किसी को बताने पर दिनेश ने उसे जान से मारने की धमकी दी, जिसके कारण वह चुप रही। इसके चलते वह गर्भवती हो गई। इस पर दिनेश ने उससे शादी करने की बात कही। इसके बाद उसने कोर्ट में तलाक का केस लगा दिया।

इसके बाद दिनेश के परिवार को जब इसका पता चला तो उन्होंने उन्हें मकान से निकाल दिया। इसके बाद भी दिनेश उसके पास आता रहा और उसके पति से तलाक के बाद शादी करने की बात कही। जनवरी 2024 में उसका तलाक हो गया। इस पर जब उसने दिनेश को शादी के लिए कहा तो उसने शादी से इंकार कर दिया और उसके साथ मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि 2020 से 2024 तक दिनेश ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती सम्बंध बनाए और उसे बहला-फुसला कर उसका तलाक भी करवा दिया। इस मामले में अब पुलिस ने आरोपी दिनेश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार/अर्जुन/संजीव

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story