सोनीपत में मां ने तीन बच्चों की हत्या के बाद फंदा लगाया, सुसाइड नोट मिला

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत में मां ने तीन बच्चों की हत्या के बाद फंदा लगाया, सुसाइड नोट मिला


सोनीपत में मां ने तीन बच्चों की हत्या के बाद फंदा लगाया, सुसाइड नोट मिला


सोनीपत, 01 नवंबर (हि.स.)। सोनीपत जिले के गांव मुडलाना में तीन बच्चों की हत्या के बाद

मां के फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान रीमा

(37), उसकी बेटी रिहाना (11), आरजू (7) और बेटे दुष्यंत (4) के रूप में हुई है। शनिवार

को घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में रीमा ने पति से माफी मांगते हुए मानसिक तनाव का

जिक्र किया है। पुलिस ने रविवार काे महिला के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

है।

पानीपत के मतलौडा में सरकारी स्कूल में जेबीटी शिक्षक के पद

पर तैनात शनिवार शाम ड्यूटी से घर लौटे। पत्नी और बच्चे नहीं मिले तो वह मकान की पहली

मंजिल पर बने कमरे में पहुंचे। वहां पत्नी और तीनों बच्चों के शव फंदे पर लटके मिले।

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को नीचे उतारा। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, रीमा ने पहले तीनों बच्चों

को जहर दिया और फिर उन्हें फंदे पर लटका दिया। इसके बाद कमरे का दरवाजा बंद कर ताला

लगा दिया और दूसरे कमरे में खुद भी फंदा लगा लिया। रीमा परिवार के साथ पहली मंजिल पर

रहती थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य नीचे रहते थे। घटना के समय ससुर खेत में गया हुआ

था और सास मायके में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। इस दौरान घर में

अन्य परिजन मौजूद नहीं थे।

पुलिस को मिले सुसाइड नोट में रीमा ने पति से माफी मांगते

हुए लिखा कि उसके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था। उसने मानसिक तनाव में होने की

बात कही और लिखा कि बच्चे उसके बिना नहीं रहना चाहते, इसलिए वह उन्हें अपने साथ ले

जा रही है। नोट में उसने घर में रखे सोने के गहनों की जगह का भी जिक्र किया और सिलाना

से आई ज्वेलरी लौटाने की बात लिखी। एसीपी राजीव ने बताया कि गांव सिलानी निवासी रीमा के भाई कपिल

की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बच्चों को जहर

देने के बाद फंदे पर लटकाया गया। पुलिस मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सुसाइड

नोट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की जांच की

जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि रीमा किन परिस्थितियों में मानसिक तनाव से

गुजर रही थी।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770639 Articles

Share this story