हिसार : मॉडल टाउन में घर में अकेली रह रही 75 वर्षीय महिला मृत मिली

WhatsApp Channel Join Now

सफाई करने पहुंची महिला ने देखा शव, बेड से नीचे फर्श पर पड़ा था

मौत के कारणों का पोस्टमार्टम से होगा खुलासा

हिसार, 08 अक्टूबर (हि.स.)। शहर के मॉडल टाउन क्षेत्र में घर में अकेली रह

रही 75 वर्षीय महिला संतोष गुरुवार सुबह मृत अवस्था में मिली। वह पिछले कई वर्षों से

इसी मकान में अकेली रह रही थी। सुबह सफाई करने वाली महिला जब घर पहुंची तो संतोष का

शव कमरे में बेड से नीचे फर्श पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और

जांच शुरू की।

जानकारी के मुताबिक संतोष के परिवार में पति, एक बेटा और एक बेटी थे। तीनों

की ही पिछले तीन-चार वर्षों के दौरान मौत हो चुकी थी। इसके बाद से वह मकान में अकेली

रह रही थी। गुरुवार सुबह सफाई करने वाली महिला घर पहुंची तो उसने संतोष को मृत अवस्था

में देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब 11 बजे

महिला के घर में मृत मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके

पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया गया। टीम ने

मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की मौत के वास्तविक

कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में

लेकर पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा स्थित महाराजा अग्रसेन अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story