उषा प्रियदर्शी ने नारी शक्ति से भाजपा प्रत्याशी को बहुमत से जिताने का किया आह्वान

उषा प्रियदर्शी ने नारी शक्ति से भाजपा प्रत्याशी को बहुमत से जिताने का किया आह्वान
WhatsApp Channel Join Now
उषा प्रियदर्शी ने नारी शक्ति से भाजपा प्रत्याशी को बहुमत से जिताने का किया आह्वान


-बहादुरगढ़ में हुआ महिला सम्मेलन का आयोजन

झज्जर, 16 मई (हि.स.)। भाजपा महिला मोर्चा की ओर गुरुवार को बहादुरगढ़ में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने शिरकत की। सम्मेलन में मोर्चा जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़, झज्जर जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष अलीशा तोमर, नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी व मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नीना सतपाल राठी भी मौजूद रही।

हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने चुनाव बको लेकर महिला कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति की लोकसभा चुनाव में बढ़चढ़ कर भागीदारी होनी चाहिए। वे भाजपा प्रत्याशी डा. अरविंद शर्मा के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने में कोई कसर न छोड़ें। मतदाताओं से सम्पर्क साधकर 25 मई के दिन कमल के निशान पर वोट डलवाने के लिए उन्हें प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मिशन 400 पार को सफल बनाने के लिए महिला मोर्चा पदाधिकारी बैठकें कर अपनी टीमों के साथ भाजपा की जीत सुनिश्चित करने को लेकर मैदान में पूरी तरह से उतर चुकी हैं। वे भाजपा की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन को पूरा करने के लिए हरियाणा में घर-घर जाकर मतदाताओं से तीसरी बार नरेंद्र को प्रधानमंत्री बनाये जाने के लिए कमल के निशान पर वोट देने के लिए अपील भी कर रही हैं।

डॉ. नीना सतपाल राठी की अगुवाई में हुए इस सम्मेलन में काफी संख्या में मोर्चा से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने व लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों डा. अरविंद शर्मा को भारी मतों से जीत दिलाने में नारी शक्ति की अहम भागीदारी पर जोर दिया। महिला सम्मेेलन में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा भी की गई, मोदी सरकार की ओर से महिलाओं के लिए जो कल्याणकारी योजनाएं रही हैं उनको महिलाओं के बीच साझा किया। वहीं आगामी 25 मई को मतदान केन्द्रों पर ज्यादा से ज्यादा महिला मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई। सभी मातृशक्ति से रोहतक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डा. अरविंद शर्मा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की।

हिन्दुस्थान समाचार/शील/संजीव

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story