सिरसा जिला जेल में लगी लोक अदालत में एक कैदी रिहा

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा जिला जेल में लगी लोक अदालत में एक कैदी रिहा


सिरसा, 3 दिसंबर (हि.स.)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बुधवार को जिला जेल सिरसा में लोक अदालत का आयोजन किया गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रवेश सिंगला ने बताया कि जेल लोक अदालत में 8 केसों की फाइलें रखी गई और एक केस का निपटारा किया गया जिसमें से एक कैदी को रिहा कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि हर माह दो बार जेल लोक अदालत लगाई जाती है, जोकि माह के प्रथम बुधवार व तीसरे बुधवार को लगती है। उन्होंने बताया कि छोटे केसों में लंबे समय से जेल में बंद बंदियों को रिहा किया जाता है। वहीं रिटेनर एडवोकेट रोहित कुमार ने कोर्ट परिसर में एक हेल्प डेस्क का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने आमजन को आगामी 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए विभिन्न बैंकों, सरकारी विभागों इत्यादि के उच्च अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया जाता है जिसमें आम जनता को अधिकतम छूट एवं वाहन बिजली विभाग, सिंचाई विभाग व पंचायती राज, आम जनता को लोन रिकवरी केस में अधिकतम छूट वाहन दुर्घटना मुआवजा में अधिकतम मुआवजा आपसी सहमति के आधार पर दिया जा सके। उन्होंने बताया कि छोटे अपराधों में ट्रैफिक चालान व इत्यादि मामलों के निपटारे में रियायत एवं नरमी बरती जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story