पानीपत: त्योहारों को मनाने से राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिलती है: डॉ. जगदीश गुप्ता

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत: त्योहारों को मनाने से राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिलती है: डॉ. जगदीश गुप्ता


पानीपत: त्योहारों को मनाने से राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिलती है: डॉ. जगदीश गुप्ता


पानीपत, 13 जनवरी (हि.स.)। पानीपत के आर्य पीजी में मंगलवार को लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता व अन्य स्टाफ सदस्यों ने भारतेंदु मंच के समक्ष लोहड़ी में आग जलाकर यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। महाविद्यालय के छात्र व छात्राएं ढोल की थाप पर जमकर थिरके। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को लोहड़ी व मकर संक्रांति की बधाई दी।

छात्रों एवं छात्राओं ने लोहड़ी के लोकगीतों व गिददे पर शानदार समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रस्तुति इतनी लाजवाब थी कि पूरा महाविद्यालय प्रांगण तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। इस मौके पर सुंदर मुंदरीए होय, तेरा कौन विचारा होय, दुल्हा भट्टी वाला होय’’ गीत के द्वारा कॉलेज के विद्यार्थियों ने इस उत्सव के रंग ko हर तरफ बिखेर दिए। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों को मुंगफली व रेवड़ियाँ बांटी गई। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि हर त्योहार समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का काम करता हैं। तीज-त्योहारों को मनाने से देश में सद्भावपूर्ण माहौल बनता है और राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिलती है। यह पर्व मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले आता है और शीत ऋतु के अंत और नई फसल के आगमन का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे राष्ट्र को आगे ले जाने में अपना योगदान दें और निरंतर कड़ी मेहनत करते हुए जीवन में सफलता हासिल करें। वहीं कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान सुरेन्द्र शिंगला, उप प्रधान वीरेंद्र शिंगला, महासचिव सीए कमल किशोर व कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य समेत उपस्थित सदस्यों ने लोहड़ी एवं मकर संक्रांति की सभी स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. रामनिवास, डॉ. सतबीर, डॉ. मधु गाबा, डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. मीनल सहित कॉलेज के शिक्षकवर्ग और गैर शिक्षकवर्ग के सभी सदस्य मौजूद रहें।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story