हांसी: कंवारी में खारे पानी से परेशान ग्रामीणों ने वाटर वर्क्स पर जड़ा ताला

WhatsApp Channel Join Now
हांसी: कंवारी में खारे पानी से परेशान ग्रामीणों ने वाटर वर्क्स पर जड़ा ताला


अधिकारियों के आश्वासन पर काफी देर बाद माने

ग्रामीण

हांसी, 17 अप्रैल (हि.स.)। जिले के गांव कंवारी

में पीने के खारे पानी की सप्लाई से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन

किया। समस्या के समाधान में देरी से नाराज ग्रामीणों ने गांव के वाटर वर्क्स पर ताला

लगा दिया।

ग्रामीण विकास ने बताया कि उनके गांव में जनस्वास्थ्य

विभाग द्वारा किए जा रही वाटर सप्लाई में पिछले लगभग चार महीनों से खारा पानी आ रहा

है। और इस संबंध में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई, लेकिन

जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

उन्होंने बताया कि पेयजल समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर विरोध प्रदर्शन

करते हुए वाटर वर्क्स पहुंचे और ताला लगा दिया। सूचना मिलने पर विभाग के अधिकारी मौके

पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की। और उन्होंने विभाग के उच्च अधिकारियों

से ग्रामीणों की फोन पर बात करवाई, फोन पर उच्च अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन

दिया गया कि जल्द ही गांव की हरिता ब्रांच से बंद की गई पानी की सप्लाई को दोबारा शुरू

की जाएगी, जिससे गांव को साफ पेयजल मिल सके।

इस अवसर ग्रामीणों ने वाटर वर्क्स की नियमित

सफाई, टैंकों की उचित देखरेख, टूटी हुई पाइप लाइनों की मरम्मत और कर्मचारियों द्वारा

समय पर मोटर चलाने की मांगे उच्च अधिकारियों के समक्ष रखीं।

ग्रामीणों द्वारा रखी गई अधिकारियों द्वारा जल्द

ही समाधान करवाने का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त

कर जलघर पर लगाया गया ताला खोला दिया गया। इस अवसर पर सरपंच करतार सिंह श्योराण, भारतीय

किसान यूनियन के विकास ढांडा सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story