हिसार : सतरोल खाप ने किया लेफ्टिनेंट आकाश दुहन का सम्मान

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : सतरोल खाप ने किया लेफ्टिनेंट आकाश दुहन का सम्मान


समारोह में चौधरी बोले, खाप का नाम रोशन किया

आकाश ने

हिसार, 23 मार्च (हि.स.)। युवाओं को अपना लक्ष्य

निर्धारित करके मंजिल हासिल करनी चाहिए। ऐसे ही गांव पेटवाड़ के आकाश दुहन ने अपने

माता-पिता का सपना पूरा करने के लिए सेना में लेफ्टिनेंट बनकर सतरोल खाप का नाम रोशन

किया है। अन्य युवाओं को भी उनसे प्रेरणा लेकर लक्ष्यनकी और बढ़ना चाहिए।

यह बात सतरोल खाप प्रधान संदीप खरब ने साेमवार काे गांव पेटवाड़

में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उनको खाप के तरफ से स्मृति चिन्ह

देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि युवाओं सामाजिक बुराइयों को मिटाने के लिए

आगे आना चाहिए। तभी हमारे समाज से बुराइयों का खात्मा होगा। हर युवा को अपना लक्ष्य

निर्धारित करना होगा तभी उनको कामयाबी मिल सकेगी। खाप का जो भी युवा किसी भी क्षेत्र

में उत्कृष्ट कार्य करेगा तो खाप की तरफ से उनको सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने युवाओं

से आह्वान करते हुए कहा कि युवा नशे की लत से दूर रहे और धरती पर ज्यादा से ज्यादा

पेड़ लगाकर बिगड़ते वातावरण को सुधारने का काम करें। क्योंकि आज धरती पर लगातार पेड़ों

की कटाई हो रही है इसलिए हम सबको आगे वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए पेड़ लगाने होंगे।

कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट आकाश दुहन ने कहा कि

सतरोल खाप की तरफ से उनको जो सम्मान दिया गया है, वो काफी बड़ा सम्मान है। इसके लिए

पूरी खाप का धन्यवाद करते हैं। सेना में बेहतरीन कार्य करके खाप का नाम रोशन करने का

काम करेंगे। ये खाप वीरों की धरती की खाप है। उनकी वीरता को हमेशा ऊंचा रखने का काम

किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी युवा मेहनत करके बुलंदियों को छूने का काम करें।

इस अवसर पर खाप के महासचिव बिजेंद्र खांडा, सरपंच

सतबीर पेटवाड़, सुंदर सिंह, मास्टर फूल कुमार पेटवाड़, रामकेश माजरा, रामफल पाली, सुनील

उर्फ शिली लोहान, उदयवीर खरब, वीरेंद्र बामल,शमशेर बास, शिशपाल लोहान, सत्यवान दुहन

आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story