हिसार : लाइफस्टाइल डे पर सही पोषण व फिटनेस पर व्याख्यान

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : लाइफस्टाइल डे पर सही पोषण व फिटनेस पर व्याख्यान


लुवास में कैडेटों को सिखाए स्वस्थ जीवन के मंत्र

हिसार, 10 सितंबर (हि.स.)। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय

(लुवास) में लाइफस्टाइल डे के अवसर पर गुरुवार काे प्रथम हरियाणा रिमाउंट एंड वेटरनरी स्क्वाड्रन

एनसीसी की ओर से कैडेटों के लिए सही पोषण और फिटनेस का महत्व विषय पर व्याख्यान आयोजित

किया गया। इसमें 75 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया।

मुख्य वक्ता सहायक निदेशक छात्र कल्याण (खेल) पशु चिकित्सा

विज्ञान महाविद्यालय लुवास डॉ. यशवंत सिंह ने कैडेटों को संतुलित आहार, भोजन की मात्रा पर नियंत्रण,

आवश्यक पोषक तत्वों के संतुलन और नियमित व्यायाम के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने

कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए पोषण और शारीरिक गतिविधि दोनों जरूरी हैं। नियमित व्यायाम

से शरीर की सहनशक्ति, शक्ति और लचीलेपन में वृद्धि होती है। उन्होंने कैडेटों की व्यस्त

दिनचर्या को ध्यान में रखते हुए स्वस्थ आदतों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के व्यावहारिक

उपाय भी बताए। उन्होंने नियमित दिनचर्या, संतुलित खान-पान और शारीरिक गतिविधियों को

निरंतर अपनाने का आह्वान किया।

कमान अधिकारी कर्नल विनीत बुटोला ने कहा कि स्वस्थ शरीर और अनुशासित जीवनशैली

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने कैडेटों से व्याख्यान

में बताए गए सिद्धांतों को जीवन में अपनाकर शैक्षणिक और सैन्य प्रशिक्षण में बेहतर

प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर ले. (डॉ.) नरेंद्र सिंह, एसोसिएट एनसीसी

अधिकारी, नायब रिसालदार महेंद्र सिंह, चार स्थायी अनुदेशक, महिला कैडेट अनुदेशक सहित

एनसीसी के सैन्य कर्मी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story