हिसार : गुजवि के विद्यार्थियों ने हिमालय की वादियों में सीखे नेतृत्व व टीमवर्क के गुर

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : गुजवि के विद्यार्थियों ने हिमालय की वादियों में सीखे नेतृत्व व टीमवर्क के गुर


हिसार, 28 अक्टूबर (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

के हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस (एचएसबी) ने विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास

और टीम वर्क विकसित करने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल की। ‘साहसिक गतिविधियों द्वारा

नेतृत्व क्षमता का विकास’ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने हिमालय की चुनौतीपूर्ण वादियों में ट्रेकिंग

सहित विभिन्न साहसिक गतिविधियों में भाग लेकर विपरीत परिस्थितियों में निर्णय लेने,

धैर्य बनाए रखने और एक-दूसरे का सहयोग करने के व्यावहारिक सबक सीखे।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार ने बुधवार काे एचएसबी की इस पहल की सराहना करते

हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, सहयोग और

जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं, कुलसचिव

डॉ. विजय कुमार ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा

का संचार करती हैं और उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करती हैं। हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के निदेशक प्रो. संजीव ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी

में नेतृत्व की क्षमता होती है, लेकिन असफलता का डर, झिझक और आत्मविश्वास की कमी कई

बार इस क्षमता को सामने आने से रोकती है। विशेष रूप से छोटे शहरों और ग्रामीण पृष्ठभूमि

से आने वाले विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने के लिए उचित अवसर

उपलब्ध करवाना जरूरी है। इसी सोच के साथ विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर वास्तविक परिस्थितियों

में सीखने और अपनी क्षमताओं को परखने का अवसर दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768414 Articles

Share this story