सोनीपत: लॉन टेनिस स्कूल नेशनल की रजत पदक विजेता अन्नू का स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: लॉन टेनिस स्कूल नेशनल की रजत पदक विजेता अन्नू का स्वागत


सोनीपत, 05 फ़रवरी (हि.स.)। सोनीपत

जिले के खेल जगत के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण है, जब मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय, राई

की छात्रा अन्नू ने राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का नाम रोशन किया। दिल्ली के त्यागराज

स्टेडियम परिसर में 30 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय लॉन टेनिस

प्रतियोगिता में 19 वर्ष से कम आयु बालिका वर्ग में हरियाणा टीम ने शानदार प्रदर्शन

करते हुए रजत पदक प्राप्त किया।गुरुवार को स्कूल में अन्नू का स्वागत किया गया।

प्रतियोगिता

के अंतिम मुकाबले में हरियाणा और महाराष्ट्र की टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को

मिला। रोमांचक मुकाबले में हरियाणा की टीम को 2–1 के अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा।

इसके साथ ही महाराष्ट्र ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि हरियाणा की टीम उपविजेता रही। इससे

पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए 2–1 से जीत दर्ज

कर अंतिम दौर में प्रवेश किया था।

हरियाणा

टीम की ओर से मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय, राई की छात्रा अन्नू ने उत्कृष्ट खेल

का प्रदर्शन किया। विद्यालय के कोच विनोद शर्मा के अनुसार, बहादुरगढ़ में आयोजित राज्य

स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता में अन्नू ने रजत पदक जीता था, जिसके आधार पर उसका चयन

हरियाणा टीम में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।

राष्ट्रीय

प्रतियोगिता से रजत पदक जीतकर लौटने पर गुरुवार को विद्यालय परिसर में अन्नू का स्वागत

किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं निदेशक प्रमोद कुमार धीमान और खेल अधिकारी

चंदर शेखर शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय विश्वविद्यालय की खेल नीतियों को दिया। प्रधानाचार्य

ने कहा कि अन्नू की मेहनत, अनुशासन और समर्पण अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। यह

उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और भविष्य में उससे और बेहतर प्रदर्शन

की उम्मीद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story