हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश अधिसूचना जारी की

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश अधिसूचना जारी की


दाखिला प्रक्रिया 4 से, कुलपति प्रो. नरसी राम

बिश्नोई ने किया दाखिला पोर्टल का शुभारंभ

हिसार, 02 मई (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान

एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक (यूजी),

एकीकृत यूजी-पीजी एवं स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी

कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा नियमित मोड में संचालित इन पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन

आवेदन प्रक्रिया 04 मई से प्रारंभ होगी।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने शनिवार काे दाखिला पोर्टल

का शुभारंभ किया। इस अवसर डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. योगेश चाबा सहित विभिन्न संकायों

के डीन तथा चेयरपर्सन उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने इस अवसर पर कहा

कि विश्वविद्यालय के सभी कोर्स रोजगारपरक एवं उद्योगों की वैश्विक स्तरीय मांग को देखते

हुए अति उपयोगी हैं। विश्वविद्यालय ने दाखिला प्रक्रिया की पूरी तैयारी कर ली है। कुलसचिव

डॉ. विजय कुमार ने भी कहा है कि दाखिला प्रक्रिया को लेकर विश्वविद्यालय में उत्साह

है। विश्वविद्यालय में इस सत्र के लिए इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।

प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी जैसे सीटों

की संख्या, पात्रता मानदंड, प्रवेश प्रक्रिया, प्रवेश परीक्षा (जहां लागू हो), काउंसलिंग

शेड्यूल एवं शुल्क संरचना आदि विश्वविद्यालय के प्रॉस्पेक्टस 2026-27 में उपलब्ध होगी,

जिसे 04 मई 2026 से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देखा जा सकेगा। सभी अभ्यर्थियों को

सलाह दी जाती है कि वे विश्वविद्यालय की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें। बी.टेक,

बी.फार्मा एवं संबंधित लेटरल एंट्री कार्यक्रमों में प्रवेश हरियाणा स्टेट काउंसलिंग

सोसायटी (एचएसटीईएस), पंचकूला के माध्यम से ऑनलाइन काउंसलिंग द्वारा किया जाएगा। अधिक

जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट या क्यूआर कोड के माध्यम

से विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story