खेल विश्वविद्यालय राई में 30 जुलाई तक प्रवेश का अंतिम मौका

WhatsApp Channel Join Now
खेल विश्वविद्यालय राई में 30 जुलाई तक प्रवेश का अंतिम मौका


सोनीपत, 25 जुलाई (हि.स.)। हरियाणा

खेल विश्वविद्यालय, राई ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के इच्छुक उन अभ्यर्थियों

को अंतिम अवसर दिया है, जो किसी वास्तविक कारण से निर्धारित तिथि पर प्रवेश परीक्षा

में शामिल नहीं हो सके थे। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ऐसे अभ्यर्थी

अब 30 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

विश्वविद्यालय

ने अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आरक्षण श्रेणी अथवा पाठ्यक्रम में

परिवर्तन का अवसर भी प्रदान किया है। इच्छुक विद्यार्थी 27 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन

पर भेज सकते हैं। यह सुविधा बी.पी.ई.एस., बी.एससी. स्पोर्ट्स साइंस, एम.पी.ई.एस. तथा

एम.एससी. स्पोर्ट्स साइंस पाठ्यक्रमों के लिए उपलब्ध रहेगी। निर्धारित तिथि के बाद

प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

कुलपति

अशोक कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य प्रत्येक पात्र अभ्यर्थी को समान

अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि कुछ विद्यार्थी अपरिहार्य कारणों से प्रवेश

प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके थे। ऐसे विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते

हुए उन्हें अंतिम अवसर देने का निर्णय लिया गया है, ताकि कोई भी योग्य अभ्यर्थी उच्च

शिक्षा से वंचित न रह जाए।

उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से समयसीमा का पालन करते हुए

इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की। विश्वविद्यालय

ने स्पष्ट किया कि जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन प्रवेश पत्र डाउनलोड

नहीं कर सके, वे 30 जुलाई को परीक्षा शुरू होने से पहले प्रवेश प्रकोष्ठ से संपर्क

करें। आवेदन का सत्यापन होने के बाद उन्हें परीक्षा केंद्र पर ही प्रवेश पत्र उपलब्ध

करा दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story