धनतेरस पर नूंह के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, दीपावली की रौनक से गुलजार हुए बाजार

WhatsApp Channel Join Now
धनतेरस पर नूंह के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, दीपावली की रौनक से गुलजार हुए बाजार


नूंह, 06 नवंबर (हि.स.)। दीपावली पर्व को लेकर नूंह शहर के बाजारों में रौनक छाने लगी है। पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत के साथ ही बाजार रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से जगमगा उठे हैं। धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को शहर के बाजारों में खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही लोग खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंचने लगे और देर तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा।

दीपावली के त्योहार को लेकर दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया हुआ है। बाजारों में रंग-बिरंगी लाइटें, सजावटी सामान और त्योहार से जुड़ी वस्तुएं लोगों को आकर्षित कर रही हैं। धनतेरस के शुभ अवसर पर लोगों ने अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार खरीदारी की।

त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। दीपावली को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह दिखाई दे रहा है। शहर के मुख्य बाजारों में दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही। कुल मिलाकर धनतेरस के साथ ही नूंह में दीपावली का उत्साह और बाजारों की रौनक अपने चरम पर पहुंचने लगी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मोहानिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773520 Articles

Share this story