सोनीपत: गुरुवार को हरियाणा में जगमगाएंगे आशीर्वाद के दीये: अरविंद शर्मा

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: गुरुवार को हरियाणा में जगमगाएंगे आशीर्वाद के दीये: अरविंद शर्मा


सोनीपत, 16 सितंबर (हि.स.)। प्रदेश

के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा

कि 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेशभर में एक दीया-एक

आशीर्वाद की भावना के साथ कार्यक्रम होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस

पर पर्यटन परिसरों, प्रमुख पर्यटन स्थलों, सहकारी संस्थानों, विरासत एवं ऐतिहासिक स्थलों

के साथ जेल परिसरों में भी आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित किया जाएगा।

डॉ.

अरविंद शर्मा ने बुधवार को अभियान को लेकर वीडियो संदेश जारी कर प्रदेशवासियों से इसमें भाग लेने

का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपने घर और संस्थान में दीया जलाकर सेवा,

संकल्प और जनभागीदारी की भावना को मजबूत कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दीया

सेवा, सकारात्मकता और प्रदेश की सुख-समृद्धि की मंगलकामना का प्रतीक होगा। पर्यटन स्थलों

पर पर्यटकों, स्थानीय नागरिकों और युवाओं, सहकारी संस्थानों में सदस्यों व कर्मचारियों

तथा जेल परिसरों में अधिकारियों और कर्मचारियों को अभियान से जोड़ा जाएगा।

डॉ.

अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूल मंत्र जनसेवा रहा है। केंद्र

सरकार की विभिन्न योजनाओं से आम लोगों के जीवन में बदलाव आया है। उन्होंने कोविड काल

में टीका निर्माण को आत्मनिर्भरता का उदाहरण बताते हुए लखपति दीदी योजना, नक्सलवाद

के खिलाफ कार्रवाई और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका का भी उल्लेख किया।

पर्यटन

विभाग की ओर से सेवा के 25 वर्ष-हरियाणा पर्यटन की नई उड़ान विषय पर प्रमुख पर्यटन

परिसरों में फोटो और डिजिटल प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें हरियाणा के पर्यटन विकास,

धार्मिक व ऐतिहासिक धरोहरों, सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले, कुरुक्षेत्र-ज्योतिसर,

पिंजौर, मोरनी, धोसी पहाड़ी तथा फार्म और ग्रामीण पर्यटन की विकास यात्रा दिखाई जाएगी। मंत्री

ने अधिकारियों को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के लिए स्थान चिन्हित कर आयोजन गरिमापूर्ण

ढंग से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से पर्यटन, सहकारिता,

कारागार और विरासत विभाग सेवा व जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story