हिसार: दयानंद कॉलेज में एसएफआई की 23 सदस्यीय कमेटी गठित
ललित रंगा प्रधान और नैना सचिव चुनी गईं
विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
हिसार, 10 सितंबर (हि.स.)। दयानंद महाविद्यालय में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया
(एसएफआई) की 23 सदस्यीय महाविद्यालय कमेटी का साेमवार काे गठन किया गया। बैठक में ललित रंगा को
प्रधान और नैना को सचिव चुना गया। इसके अलावा नाै सदस्यीय सचिवमंडल का गठन किया गया,
जिसमें दीपशिका, कुसुम और काजल को उपप्रधान, नेहा व साहिल को सहसचिव तथा अजय को सचिवमंडल
सदस्य चुना गया।
कमेटी में हिमांशी, प्रीति, ज्योति, केशव, बीटू, दीपक, सुरेंद्र, निशांत, अभिषेक,
अमन, साहिल, भूपेश सोनी, जतिन और तृप्त को सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर एसएफआई के राज्य
सचिव सुखदेव बूरा और जिला अध्यक्ष निखिल राजली मौजूद रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित कमेटी
को बधाई देते हुए विद्यार्थियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। कमेटी के गठन के बाद सदस्यों ने गुरुवार काे महाविद्यालय के कक्षों, बाथरूम, पुस्तकालय,
वाचन कक्ष और सभागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सामने आई समस्याओं को लेकर प्राचार्य
को ज्ञापन सौंपकर विद्यार्थियों से जुड़ी मांगों को पूरा करने के लिए एक सप्ताह का
समय दिया गया। एसएफआई ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो
महाविद्यालय में आंदोलन किया जाएगा। नवनिर्वाचित कमेटी ने कहा कि विद्यार्थियों के
अधिकार, मूलभूत सुविधाओं और बेहतर शैक्षणिक वातावरण से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष
जारी रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

