हिसार : प्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों से गांवों में लिखी जा रही विकास की नई इबारत : रणधीर पनिहार

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : प्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों से गांवों में लिखी जा रही विकास की नई इबारत : रणधीर पनिहार


विधायक ने गांव चिड़ौद में अंबेडकर भवन की चारदीवारी के निर्माण कार्य का शिलान्यास

किया

एचआरडीएफ स्कीम के अंतर्गत निर्मित गौ शेड का किया उद्घाटन

हिसार, 17 जून (हि.स.)। नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने कहा है कि प्रदेश सरकार

की जनकल्याणकारी नीतियों के परिणामस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को अभूतपूर्व

गति मिल रही है। कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना

के साथ कार्य कर रही है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंच सके।

विधायक रणधीर पनिहार बुधवार को गांव चिड़ौद में अंबेडकर भवन की चारदीवारी निर्माण

कार्य का शिलान्यास व एचआरडीएफ स्कीम के अंतर्गत निर्मित गौ शेड का उद्घाटन करने उपरांत

संबोधित कर रहे थे। उन्होेंने खेतों तक सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए खाल निर्माण

हेतु 8 लाख रुपये, बीसी चौपाल के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये, अलग-अलग रास्तों के

निर्माण के लिए 18 लाख रुपये, राजपूत धर्मशाला के के लिए पांच लाख रुपये, गौ शेड निर्माण

कार्यों के लिए आठ लाख रुपये, वाटर कुलर स्थापित करने के लिए एक लाख रुपये तथा अंबेडकर

भवन की चारदीवारी निर्माण कार्य के लिए सात लाख की राशि प्रदान करने की घोषणा की।

विधायक ने कहा कि अंबेडकर भवन की चारदीवारी निर्माण से सामाजिक, शैक्षणिक एवं

सामुदायिक गतिविधियों को बेहतर वातावरण मिलेगा तथा ग्रामीणों को एक सुरक्षित एवं व्यवस्थित

परिसर उपलब्ध होगा। इसी तरह एचआरडीएफ योजना के अंतर्गत निर्मित गौशेड क्षेत्र में गौसंरक्षण

को बढ़ावा देने के साथ-साथ पशुपालकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगा।

इस अवसर पर गांव चिड़ौद सरपंच बाला देवी, भेरियां सरपंच सरजीत, कालवास सरपंच

मनोहर लाल, चरण सिंह, बादशाह, शमशेर मुकलान, कुलदीप गौरछी सहित अन्य गणमान्य नागरिक

उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story