सोनीपत में साइकिल सवार मजदूर की ई-रिक्शा टक्कर में मौत

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत में साइकिल सवार मजदूर की ई-रिक्शा टक्कर में मौत


सोनीपत, 15 मई (हि.स.)। सोनीपत

जिले के राई क्षेत्र में सड़क हादसे में मध्यप्रदेश निवासी एक मजदूर की शुक्रवार को

मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह साइकिल से घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी साइकिल

की टक्कर एक ई-रिक्शा से हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास

मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे बचाने की

कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल

पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को

सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बेटे ने बताया कि उसका पिता कई वर्षों से

राई क्षेत्र में रहकर निजी तौर पर मजदूरी करता था और परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।

हादसे के दिन वह साइकिल से अपने घर लौट रहा था।

अकबरपुर बरोटा चौकी के पास उसकी साइकिल

की टक्कर एक ई-रिक्शा से हो गई। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोटें

आईं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ई-रिक्शा चालक की भूमिका भी देखी जा रही

है। हादसे

के बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बावजूद

इसके उसकी जान नहीं बच सकी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना

के बाद परिवार में गहरा दुख का माहौल है और परिजन शोक में डूबे हुए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story